मनावर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की मांग, विधायक डॉ. अलावा ने लिखा पत्र।मनावर नगर में कॉलोनाइजरों द्वारा धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे को गुरुवार दोपहर 2:00 पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।