कानपुर: मूलगंज पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को किया गिरफ्तार
मूलगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। डीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी की मुखबिर के सटीक सूचना पर शाखा दीक्षित के मकान में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से कुल 235380 रुपए बराबर हुए हैं। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।