गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित वनपुरवा में गढ्ढे में बारिश का पानी भरने पर दोस्तों संग नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बाहर निलवाया। हनैन की मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।