फरीदाबाद: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने जुआ खेलने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार आरोपी विशाल वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-58 फरीदाबाद का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने राजीव कालोनी बल्लभगढ एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 10100/-₹, सट्टा पर्ची, पेन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।