शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार दोपहर डस्ट से भरा एक ट्रक पलट गया। इस दौरान ग्वालियर से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक ग्वालियर से आगरा की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने स्टीयरिंग मोड़ दी। इससे ट्रक अनियंत्रित हो