देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का घिनौना खेल, पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड की राजधानी में युवतियों के साथ रोजगार के नाम पर अवैध काम हो रहे हैं। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों से वीडियो बनवाने का घिनौना खेल चल रहा था, युवती ने मीडिया को बताया तो मामले का पता चला है। आरोपियों द्वारा उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों से युवतियों को कंपनी में जॉब का लालच देकर बुलाया जाता था.