लखीसराय: रामनवमी पर पुरानी बाजार संतर मोहल्ला में गूंजा जय श्री राम, हनुमान मंदिर में हुई विधि-विधान से पूजा और ध्वजारोहण
पुरानी बाजार स्थित संतर मोहल्ला में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर में इस पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।शुक्रवार की संध्या 5 ,40 पर विद्वान पुरोहित प्रमोद पांडे के सानिध्य में यजमान अमित कुमार कुंदन कुमार उत्तम कुमार ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।