बड़वारा। भीषण गर्मी की आहट के साथ ही आम जनमानस को राहत पहुँचाने के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आने लगी हैं। इसी क्रम में जिले के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत 'समाज सेवा विकास संस्था' के सदस्यों ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए परमानंद तिराहे पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू की है।