बांसवाड़ा जिले में आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर के नाथेलाव तालाब पर शाम 5:30 से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर छठ माता की पूजा-अर्चना करती नजर आईं भगवान सूर्य को अर्घ्य और दीपदान तालाब किनारे भक्तों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।