करकेली: पठारी गांव: जवारा विसर्जन में काली माता के भेष में नाचते हुए व्यक्ति की गिरने से हुई मौत, वीडियो वायरल
Karkeli, Umaria | Mar 31, 2026 पठारी गांव मे रामनवमी के जवारा विसर्जन जुलूस के दौरान काली माता के भेष मे नृत्य कर रहे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई है।वीडियो मे वह नाचते-नाचते गिरता दिख रहा है।इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जाता है मृतक रामगरीब के घर मे कुछ ही दिन बाद अक्षय तृतीया को उसके बेटी की शादी थी।इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दी है।