पीरटांड: चिरकी राजगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसे में किशोर की मौत
पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के चिरकी राजगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह 5 बजे हुए दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से इसकी मौत हुई है। मृतक का नाम प्रशांत कुमार है, जो अपने परिवार के साथ पिपराडीह गांव में रहता था। प्रशांत कुमार सुबह मॉर्निंग वॉक पर पैदल सड़क पर चल रहा था।