आज 22 जनवरी को अयोध्या धाम स्थित भव्य श्री राम मंदिर में श्री रामजी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सूर्यवंशी कुमरावत तम्बोली समाज के श्री राम मंदिर में श्री रामजी की महा आरती, मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं ने उपस्थित होकर धर्म का लाभ लिया।