ग्वालियर गिर्द: हजीरा क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला परिजनों में शव रखकर किया चक्का जाम
हजीरा इलाके में युवक की हत्या के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया।शनिवार को दिनदहाड़े गणेश जी की झांकी के सामने चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या की गई थी। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया, परिजन हत्यारो की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज है।