ग्वालियर गिर्द: बाला बाई के बाजार में करंट लगने से पिता पुत्र की हुई दर्दनाक मौत पत्नी और बेटी घायल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करंट लगने से पिता -पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल कोतवाली थाना अंतर्गत बाला बाई के बाजार में रहने वाले प्रेमदत्त शर्मा पेशे से ज्योतिष हैं। प्रेम दत्त का मकान बन रहा है, इसीलिए वे सामने ही किराए के मकान में रह रहे थे।