बुढ़नपुर: अतरौलिया के गजेंधरपट्टी भेदौरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
आज़मगढ़ ज़िले के अतरौलिया थाना क्षेत्र की गजेंद्र पट्टी भेदौरा गाँव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आज मंगलवार को मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं ससुराल पक्ष वालों ने दहेज हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है इस घटना को लेकर गाँव में तरह तरह की चर्चाएँ हैं पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है