लूनकरनसर: कपूरीसर में मोटर पंप बंद करते समय युवक को लगा करंट, 20 वर्षीय युवक की हुई मौत
कालू थानाक्षेत्र के कपूरीसर रोही स्थित खेत में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मुरलीधर खेत में काम करते समय डिग्गी की मोटर पंप बंद करने गया था। उस दौरान करंट की चपेट में आ गया ओर उसे घायल अवस्था में लूणकरणसर उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मुरलीधर को मृत घोषित कर दिया।