कानपुर: आगामी ईद के त्योहार और अंबेडकर जयंती के संबंध में अपर पुलिस आयुक्त ने गोष्ठी का किया आयोजन
ईद पर्व को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में शहर काजी, वरिष्ठ धर्म गुरुओं के साथ पुलिस कार्यालय सभागार में अपर पुलिस आयुक्त, अपराध/मुख्यालय व अपर पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑर्डर की संयुक्त अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया।