कानपुर: पनकी के बुजुर्ग ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार, दबंगों ने की थी मारपीट ,पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
पनकी के रतनपुर के रहने वाले बुजुर्ग संतोष कुमार पांडे ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है की, पनकी के दबंग उनसे गुंडा टैक्स मांगते हैं न देने पर उनके घर में घुसकर मारपीट की गई लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी पनकी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।