राष्ट्रीय कन्या इण्टर कालेज के मैदान में चल रहे राष्ट्र जागरण नारी सशक्तिकरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुति डाल कर लोक मंगल व कल्याण की कामना किया। सोमवार को व्यास पीठ पर विराजमान शांति कुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी बहन श्यामा राठौर ने नेतृत्व में अरुंधती शाह, मंदाकिनी तिवारी सहित कई अन्य लोगों ने आहुति डाली।