चाईबासा: पत्रकार नरेश खिरवाल की माता ज्ञानधारी देवी का निधन, शहर में शोक की लहर, पंचतत्व में हुईं विलीन
शहर के पत्रकार नरेश कुमार खिरवाल की माता, 95 वर्षीय ज्ञानधारी देवी खिरवाल का मंगलवार की रात लगभग 10:45 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही खिरवाल परिवार सहित पूरे शहर और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात से ही परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक और पत्रकार उनके आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते रहे।