महागामा: बलबड्डा थाना क्षेत्र के गोवर्धन पुर गांव में घरेलू विवाद के चलते 19 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहर
Mahagama, Godda | Oct 16, 2025 बलबड्डा थाना क्षेत्र के गोवर्धन गांव में घरेलू विवाद के चलते एक 19 वर्षीय विवाहिता ने कीटनाशक दवा खा ली। जानकारी के अनुसार, किसी पारिवारिक मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर महिला ने आवेश में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।