रुद्रपुर: सीएम धामी ने आगामी मानसून के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कार्यालय में अधिकारियों की ली बैठक
सीएम ने इस दौरान कहा कि सभी विभागीय अधिकारी बाढ़ आपदा से निपटने के लिए कार्य योजना बना लें उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा न्यूनीकरण कार्य समय से करा लें तथा सभी नदी नालों की ड्रेजिंग कार्य भी कर लिया जाए सीएम ने सड़क महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिए की सड़क की नालियों की सफाई कराना सुनिश्चित करें वहीं सीएम धामी ने अन्य कई दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए