कटहरा थाना क्षेत्र के बकसमा गांव में खेत में पानी पटवन के दौरान बिजली मोटर से करेंट लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गये। जिसे परिजनों ने ईलाज के पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को 2 बजे दिन में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।