कानपुर: सीसामऊ में मानसिक विक्षिप्त युवक ने दिव्यांग वृद्धा पर ईंट से किया हमला, महिला की मौत
कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने दिव्यांग बुजुर्ग महिला पर ईंट से कई वार कर दिए। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।