लखीमपुर: पत्नी से नाराज होकर पति ने रूप नगर के जंगल में पेड़ में फंदे से लटक कर की आत्महत्या,पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
मझगई थाना क्षेत्र के रूपनगर में पत्नी से नाराज होकर पति ने जंगल में पेड़ में फंदे से लटक कर बीती रात आत्महत्या कर ली थी। बीते दिन पति धीरज कुमार और उनकी पत्नी में आपसी विवाद हुआ था। पेड़ में फंदे से शव को लटका देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।