रायबरेली: रायबरेली में कार स्टंट का मामला, होटल संचालक के पैसे मांगने पर चालक ने चढ़ाई गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल
17 जनवरी शुक्रवार रात्रि 9:00 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। एक कार चालक के द्वारा स्टंट करते हुए एक व्यक्ति के ऊपर कार चढ़ा कर भागने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की सक्रियता के चलते कार चालक को पकड़ लिया गया। और पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी प्राप्त हुई है, कि ढाबा संचालक के द्वारा कार चालक से खाना खाने के बाद पैसा मांगना भारी पड़ गया।