मिर्ज़ापुर: मकर संक्रांति पर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भरा, पतंग प्रेमियों को मांझा के लिए भटकना पड़ा, नगर की दुकानों से मांझा गायब
मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग प्रेमियों ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। घर की छत पर परिवार के साथ बच्चों ने मनपसन्द पतंग को आसमान में उड़ाया। पतंग को काटने के दौरान वा काटा का शोर भी सुनाई दे रहा था। पतंग की दुकानों पर मांझा गायब हो गए। कई लोग हाथ में पतंग लेकर दुकानों पर मांझा खोजते दिखाई पड़े। दुकानों से मांझा गायब हो गया।