फैज़ाबाद: जिले में आगामी त्यौहारों को लेकर 18 सितंबर तक बढ़ाई गई निषेधाज्ञा, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
अयोध्या जिले में 18 सितंबर तक निषेधाज्ञा बढ़ाई गई है। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने निषेधज्ञा को 18 सितंबर तक लागू रहने का आदेश जारी किया है। अब यह कार्रवाई धारा 163 के तहत है जो कि पहले यह धारा थी धारा 144 आती थी। यह कार्रवाई आने वाले त्योहार व प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उसके दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर की गई है।