फैज़ाबाद: अयोध्या के लता चौक पर करीब 4 घंटे तक बेसुध होकर लेटी रही युवती, पुलिस के मुताबिक मानसिक विक्षिप्त है युवती
अयोध्या में तेज धूप के बीच एक युवती सड़क पर बेसुध होकर लेट गई। लता चौक के पास करीब 4 घंटे तक बैठी और लेटी रही। एलआईयू के एक उप निरीक्षक ने पार्क में ले जाकर छांव में बिठा दिया। इसे डेढ़ महीने पहले सरयू के कच्चे घाट पर देखा गया था। तब पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। यह अस्पताल से आकर फिर सड़क पर बेसुध होकर लेट गई।