फैज़ाबाद: थाना कैंट क्षेत्र के ककरही बाजार स्थित अमरूद की बगिया में मिले शव को लेकर एएससपी राजकरन नैय्यर ने दी जानकारी
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया की थाना कैंट क्षेत्र के ककरही बाजार में हुई घटना देर रात की बताई जा रही है स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से कुछ लोगों के ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं टीम गठित कर घटना की जांच कराई जा रही है।