चास: चास के चेकपोस्त में चास फुटपाथ दुकानदार संघ का हुआ सम्मेलन
Chas, Bokaro | Feb 7, 2024 बुधवार को चास के चेक पोस्ट में चास फुटपाथ दुकानदार संघ का सम्मेलन हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चास नगर निगम के निवर्तमान मेयर भोलू पासवान मौजूद थे। इस मौके पर संघ के द्वारा भोलू पासवान का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भोलू पासवान ने कहा कि चास फुटपाथ दुकानदार संघ के साथ हर सुख दुख में हमेशा खड़ा हूं।