कपासन: कपासन गवर्मेंट कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, स्टूडेंट्स को राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई
कपासन के कॉलेज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर ,स्टूडेंट्स को राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में दी जानकारी । मंगलवार दोपहर दो बजे कपासन के सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय में 'रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और आवश्यक सुझाव दिए