नामकुम: लोक स्वास्थ्य संस्थान में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Namkum, Ranchi | Feb 9, 2026 लोक स्वास्थ्य संस्थान के सभागार में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि झारखंड में अब तक 1 लाख 78 हज़ार 164 लोगों को टोबैको सेसेशन सेंटरों के माध्यम से तंबाकू छुड़ाने में मदद की गई है।