कसरावद: नर्मदा किनारे संत सियाराम बाबा जी की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सोमवार को प्रतिष्ठित होगी
कसरावद। नर्मदा तट पर स्थित परम पूज्य ब्रह्मलीन संत श्री सियाराम बाबा जी के आश्रम में प्रतिमा प्रतिष्ठा का शुभ आयोजन इन दिनों वैदिक विधि-विधान के साथ जारी है। छह विद्वान पंडितों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। सोमवार को दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमडेगी। यहां श्रीमद भागवत कथा का दौर जारी है। सोमवार को कथा का विराम होगा।