नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम को नीमचक बथानी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान विभिन्न कांडों की वर्तमान स्थिति, गिरफ्तारी और त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान सभी जांच अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।