ईसागढ़: ईसागढ़ मंडी में मक्का की आवक बढ़ने पर भी किसानों को नहीं मिल रहा उचित दाम
ईसागढ़ मंडी में बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे मक्का की जोरदार आवक देखी गई। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान बड़ी संख्या में अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे। मक्का की औसत बोली 1000 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रही है। किसानों ने बताया की मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपए है लेकिन उन्हें अपनी फसल के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं ।