भभुआ: चेहरिया गांव के नहर में डूबने से 68 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jul 2, 2025 चेहरिया गांव के नहर में डूबने से 68 वर्ष से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह 5 बजे की बताई गई। जो दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया गांव निवासी स्वर्गीय सोहन चौधरी के 68 वर्षीय पुत्र रामजी चौधरी बताया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उनके परिजन गिरधारी चौधरी ने बताया कि सुबह में शौच के लिए गांव से बाहर नहर के तरफ गए हुए थे।