भभुआ: परसिया के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | Jul 2, 2025 परसिया के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार को लगभग 11 बजे की बताई गई। दोनों मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव निवासी सदन प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र कृष्ना प्रसाद तथा इनका 20 वर्षीय पुत्र कन्हैया प्रसाद बताया जाता है। जहां परिजनों ने बताया कि दोनों मोहनिया से बाइक पर सवार होकर अपने काम से भभुआ आ रहे थे।