मकराना: मकराना का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट काशी नगर के लिए बना आफत, 300 परिवार हो रहे प्रभावित
#jansamasya
Makrana, Nagaur | Aug 11, 2025 मकराना का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान काशी नगर के लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने दीवार तोड़ दी एवं पानी का बहाव काशी नगर की ओर कर दिया। न्यायालय के आदेशों की भी नगर परिषद अवमानना कर रहा है एवं इससे 300 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। मामले पर पहुंची टीम ने मलवा मिट्टी डालकर पानी का रास्ता रोका एवं रास्ते को दुरुस्त कराया।