रामपुर के झांझर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसा बालक, सतना जिला अस्पताल में भर्ती
रामपुर के झांझर गांव में संदिग्ध हालत में 8 वर्षीय बालक आयुष कोल आग से बुरी तरह जल गया । परिजन गंभीर घायल आयुष को एंबुलेंस से सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है । आयुष के आग से जलने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई हैं । घटना संदिग्ध नजर आ रही है । गुरुवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।