बैरगनियां: बैरगनिया में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष कार्यक्रम
बैरगनिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (MCH) बैरगनिया में आज “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा।