कृषि उपज मंडी हरसूद की व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार शाम 4 बजे के लगभग संयुक्त कृषक संगठन सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन हरसूद तहसीलदार संगीता मेहतो को सौंपा। जिसमें किसानों ने मांग की कि मंडी प्रांगण में आवक को देखते हुए मंडी से लगी हुई खाली भूमि मंडी विस्तार के लिए आवंटित की जाए। साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।