पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने श्रद्धा से मनाया चौरचन, मंत्रोच्चार के साथ चंद्रदेव का किया दर्शन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के लोगों ने शुक्रवार को श्रद्धा के साथ चौरचन पर्व मनाया। इस मौके पर लोगों ने भगवान गणेश और चंद्रदेव की विधि विधान के साथ पूजा किया। पूजन के दौरान व्रति महिलाओं ने भगवान को अर्घ्य देकर उनकी सच्चे मन से आराधना की। मंत्रोच्चार के साथ दर्शन चौठ तिथि के चंद्रदेव का दर्शन कर उज्जवल जीवन की कामना की।