हाथरस: आगरा रोड स्थित शहीद स्मृति स्थल पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहीद भगत को दी श्रद्धांजलि
हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित शहीद स्मृति स्थल पर देश के अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में धर्म जागरण विभाग संयोजक अनिल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए।