हाथरस: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गांधी पार्क तिराहा पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड गांधी पार्क तिराहा पर विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा हर गली हर मोहल्ला संकल्प लेकर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश उपाध्याय अखिल भारतीय केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद मेरठ क्षेत्र के पालक तथा संघ के वरिष्ठ प्रचारक मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन व हनुमान वंदना कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।