उमरिया जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब किसानों की फसलों पर दिखाई देने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। विशेष रूप से चना, गेहूं और सब्जी की फसलों पर ठंड और पाले का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।किसानों का कहना है कि यदि ठंड का यही प्रकोप जारी रहा तो फसल की बढ़वार रुक सकती हैं ।