दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोरथा गांव के मिश्रक पट्टी में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के डबरा (पानी भरे गड्ढे) में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद एपीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची....।