जगाधरी: सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे NHM कर्मचारियों ने एक दिन का उपवास रखकर हाथों पर मेहंदी से लिखा-हमें पक्का किया जाए
धरने पर बैठी एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी बातें तो मानती है मगर उनका लागू नहीं करती। जिसके चलते पिछले कई दिन से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आज अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक दिन का उपवास रख हाथों पर मेहंदी से लिख के उन्हें पक्का किया जाए। जिसको लेकर उन्होंने सरकार से इसमें संज्ञान लेने की मांग की है।