बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपाला पीली कोठी के पास रहने वाले युवक को दबंगों ने जमकर पीटा
कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपाला पीली कोठी के पास रहने वाले युवक को दबंगों द्वारा जमकर पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।