गभाना नगर में शुक्रवार को दोपहर एक बजे से हिंदू जन जागरण यात्रा के माध्यम से धार्मिक चेतना और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। आगामी तीन फरवरी को नगर के श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत हिंदू जन जागरण मंच के तत्वावधान में यह पदयात्रा निकाली गई।